फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र को पकड़े जाने से क्षुब्ध महिला ने कोतवाली गेट पर खाया सल्फास

विज्ञापन
पुवायां कोतवाली परिसर में सल्फास खाने के बाद लेटी ओमवती। - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। परिवार में चबूतरे को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से एनसीआर दर्ज करने के बाद पुलिस एक युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस युवक का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर रही थी। इसकी भनक लगने पर उसकी मां ने कोतवाली गेट पर सल्फास खा लिया। आनन-फानन में महिला को पुवायां सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना पुवायां के ग्राम बड़ागांव निवासी आत्माराम और उनके भाई विजय के बीच चबूतरे को लेकर विवाद चल रहा है। 21 अगस्त को भी विवाद हुआ था। पुलिस ने एक पक्ष से विजय की पत्नी कमला देवी और दूसरे पक्ष से कमला देवी की देवरानी ओमवती की ओर से एनसीआर दर्ज की थी। पुलिस ने विजय के पुत्र सुदीप और प्रदीप का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया था। सोमवार को आत्माराम के पुत्र शिवकुमार को कोतवाली लाकर शांतिभंग की आशंका के तहत चालान करने की तैयारी चल रही थी। तभी शिवकुमार की मां ओमवती भी कोतवाली पहुंच गई।
जब उसे शिवकुमार के चालान किए जाने की जानकारी हुई तो वह सल्फास की डिब्बी खरीद लाई और कोतवाली गेट पर एक गोली को खा ली। ओमवती कोतवाली परिसर में लेट गई। पुलिस के पूछने पर उन्होंने सल्फास खाने की जानकारी दी। ओमवती को तुरंत पुवायां सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से ओमवती को हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें