फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर गिरे, तीन झुलसे

विज्ञापन
तार गिरने से झुलसा राहुल निजी चिकित्सक क्या चल रहा है इलाज - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बदायूूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर परौर तिराहा के पास सोमवार शाम करीब 6:00 बजे मोमोज की ठेली के पास खड़े तीन लोगों पर हाईटेंशन लाइन के दो तार टूटकर गिर गए। इससे दो लोग मामूली और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर झुलसे युवक को क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कलान क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी संजीव अपने भाई सुदीप के साथ क्षेत्र के परौर तिराहा के पास मोमोज का ठेला लगाता है। रविवार की शाम करीब छह बजे ठेले के पास मोमोज खाने के लिए कई लोग इंतजार कर रहे थे। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के दो तार टूटकर ठेले के पास गिर गए। जिसमें संजीव भाई सुदीप, गांव जखिया निवासी राहुल और गांव भर्रामई निवासी गुड्डू झुलस गए।
तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मामूली रूप से झुलसे दो लोगों का इलाज करने के बाद उनको घर भेज दिया गया है। बिजली के तारों का खसताहाल के चलते क्षेत्र में आए दिन हादसे होते रहते हैं। जिसके चलतें लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

अवर अभियंता प्रदीप राय बताया है कि कस्बे में सभी लाइन जर्जर हैं। दो बार लाइनों के तार बदलने का अनुमानित लागत का ब्योरा (स्टीमेट) भेजा जा चुका है, लेकिन पास नहीं हो पा रहा है। फिर भी जिस जगह पर तार टूटा उसको बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें