फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की बेरहम पिटाई: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़कर पीटा, युवती के साथ हुआ ऐसा सलूक

Mon, 11 Jul 2022 05:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर 

सार

खुदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए पीलीभीत के थाना बिलसंडा के एक गांव का रहने वाला युवक देर रात पहुंच गया। रात में परिजन जाग गए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसे जमकर पीटा गया।
विज्ञापन
पकड़ा गया युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए एक युवक उसके घर पहुंच गया। युवक रात के समय उसके यहां पहुंचा, इस दौरान परिजन जाग गए और युवक को पकड़ लिया। युवक को बंधक बनाकर लोगों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं परिजनों ने युवती को भी बेरहमी से पीटा। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए पीलीभीत के थाना बिलसंडा के एक गांव का रहने वाला युवक देर रात पहुंच गया। रात में परिजन जाग गए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसे जमकर पीटा गया। पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी तरफ परिजन ने सबके सामने प्रेमिका को चप्पल से पीटा। इस बीच किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें