फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आईटीआई में प्रवेश के लिए शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

विज्ञापन
रोजा ​स्थित राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान शाहजहांपुर।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। संचालित व्यवसायों में प्रवेश के लिए चार अगस्त तक एससीवीटी यूपी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। साथ ही पंजीकरण शुल्क भी ऑनलाइन जमा होगा।
विज्ञापन

जिले में तीन राजकीय और नौ निजी आईटीआई हैं। राजकीय आईटीआई में शासन के साथ ही टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से भी व्यवसायों का संचालन किया जाता है। व्यवसायों में माह अगस्त-2024 से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in को खोला गया है।
अभ्यर्थियों को इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सबमिशन ऑफ एप्लीकेशन फॉर एडमिशन फाॅर सीजन 2024-25 फौर गवर्नमेंट/प्राइवेट आईटीआई पर क्लिक कर पहले अपना फार्म भरना होगा। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन से पहले ओटीपी से मोबाइल नंबर का सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन

फार्म भरने के बाद उसे प्रिव्यू वाले पृष्ठ पर अंकित प्रोसीड फॉर पेमेंट के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जोकि डेबिट कार्ड, केडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से किया जा सकेगा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ ही अन्य बैंक के पेमेंट गेटवे की सुविधा रहेगी।
-
फार्म का प्रिंट आउट ले सकेंगे
आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर अभ्यर्थी अपने फार्म का प्रिंट आउट ले सकेगा। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में की गई प्रविष्टियों में हुई गल्तियों के संशोधन के लिए दो दिन (48 घंटे) का समय दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन में सहायता के लिए विवरणी ई-फार्म में वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी विवरणी को पूर्ण रूप से या जरूरत के मुताबिक कोई भाग प्रिंट कर सकते हैं, या डाउनलोड कर सकता है।
-
प्रवेश पंजीकरण शुल्क
सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 250 तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 150 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए राजकीय व एडेड कॉलेजों से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
-
राजकीय आईटीआई में सीटों की स्थिति
रोजा स्थित राजकीय आईटीआई शाहजहांपुर में पूर्व से संचालित 492 सीटें हैं। यहां टाटा परियोजना के तहत तीन नए ट्रेड में 128 सीटें बढ़ गई हैं। जलालाबाद के राजकीय आईटीआई में पहले से कुल 396 सीट हैं। अब टाटा परियोजना में निर्मित कार्यशाला में तीन नवीन ट्रेड की 108 सीटें शामिल हो जाएंगी। इनके अलावा राजकीय आईटीआई पुवायां में 396 तथा नौ निजी आईटीआई में मिलाकर करीब 932 सीट हैं। प्रवेश की प्रक्रिया के तहत चार चरणों में मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें