संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर के पास बाढ़ के पानी में घूमता मगरमच्छ। वीडियो क्रैप
शाहजहांपुर। नदियों का जलस्तर बढ़ने से बने बाढ़ के हालात से लोग हलकान है। अब बाढ़ के पानी में बहकर मगरमच्छ और सांप जैसे खतरनाक जीव भी आ गए हैं।
बृहस्पतिवार को रेती रोड पर संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास मगरमच्छ देखा गया। पानी से गुजरते लोगों पर मगरमच्छ ने हमला भी किया लेकिन वह किसी तरह से बच गए। इस बीच लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो कि वायरल हो रहा है।
इसी तरह से राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में डॉक्टरों व स्टाफ के आवासों तक भी बाढ़ का पानी पहुंचा गया। यहां पर सांपों को बाढ़ के पानी में घूमते देखा गया। इससे लोगों में दहशत है। इनके अलावा लोदीपुर, इंदिरानगर कॉलोनी, सुभाषनगर, बरेली मोड़, लालपुर आदि इलाको में भी बाढ़ का पानी भरा है और जहरीले व खतरनाक जीवों को देखा जा रहा है।
एक ओर बढ़ते बाढ़ के पानी से लोगों मुसीबत में डाल दिया है वहीं जहरीले और खतरनाक जीवों के बाहर निकलने से जान पर खतरा मंडराने लगा है।
संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर के पास बाढ़ के पानी में घूमता मगरमच्छ। वीडियो क्रैप