फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: अवैध शराब के धंधे की मुखबिरी के शक में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, बचाने आए भाई को किया अधमरा

Thu, 19 Aug 2021 08:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर

सार

एसपी एस आनंद ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीन थानों की टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में अवैध शराब के धंधे की मुखबिरी के शक में गुरुवार 11 बजे कलान थाना क्षेत्र के गांव जहानाबाद खमरिया के रहने वाले सुनीत कश्यप (35) की छह-सात लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बचाने आए भाई जोधा को बुरी तरह घायल कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर रामलड़ैते उनके बेटे दयाराम, पृथ्वीराज, मनीराम, कमलेश, अखिलेश और कुंअरसेन के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। 

एसपी एस आनंद ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीन थानों की टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार के मुताबिक आरोपियों को शक था कि सुनीत ने अवैध शराब के धंधे की सूचना पुलिस को दी थी। इसी की रंजिश में उन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें