फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के लिए दिए रुपये वापस मांगने पर की थी ओमवती की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
कांट पुलिस की गिरफ्त में ओमवती हत्याकांड के दो आरोपी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव नबीपुर निवासी ओमवती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला की हत्या प्लाट खरीदने को दिए तीन लाख, 25 हजार रुपये वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में की गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिए आरोपियों से पूछताछ की तो राजफाश कर दिया। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभियुक्त की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त रस्सी व कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन

11 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे ओमवती की आम के बाग में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। एसपी एस. आनंद के निर्देश पर एसपी सिटी संजय कुमार की निगरानी में पुलिस की तीन टीमों ने हत्यारों की तलाश शुरू की। सीओ सदर अखंड प्रताप के नेतृत्व में कांट इंस्पेक्टर मनोज त्यागी की जांच में मोहल्ला पट्टी पूर्वी निवासी फिरोज, ओमकार व मशकूर के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने बुधवार सुबह सवा सात बजे कमलनैनपुर तिराहे से ओमकार व मशकूर को हिरासत में ले लिया। उनसे ओमवती का मोबाइल, आधार कार्ड, बैंक पास बुक आदि बरामद हुए। आरोपी फिरोज की तलाश जा रही है।
एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि ओमकार, मशकूर व फिरोज का ओमवती के पास आना-जाना था। कुछ दिन ओमवती ने पहले मशकूर को बाग में आने से मना कर दिया था। तभी से वह उससे रंजिश मानने लगा था। दूसरी तरफ फिरोज ने ओमवती से प्लाट दिलाने के नाम पर तीन लाख, 25 हजार रुपये ले रखे थे। जबकि प्लाट मालिक शीबू को मात्र 50 हजार रुपये ही दिए थे। रुपये देने के बाद भी प्लाट की रजिस्ट्री उसके नाम पर नहीं हो रही थी। इसी के चलते वह रुपयों को लौटाने का दबाव बना रही थी। फिरोज रुपये खर्च कर चुका था, इसलिए उसे टाल रहा था।
विज्ञापन

रुपये व बदला बना हत्या की वजह
चराइन के मेले के दिन फिरोज व ओमवती में प्लाट के रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस दिन ओमकार ने बीच-बचाव करते हुए विवाद होने से बचाया था। ओमकार भी ओमवती के गुस्से का शिकार होने के कारण रंजिश मानने लगा था। एसपी सिटी संजय कुमार के मुताबिक, 11 जून की रात में ओमकार, फिरोज व मशकूर ने एक राय होकर आम के बाग में ओमवती के गले में रस्सी डालकर गिरा दिया। उसके दोनों हाथ व पैर दबाकर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें