फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन देते एनएसयूआई के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छात्र-छात्राओं की तमाम समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने जीएफ कॉलेज में प्रदर्शन किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. तारिक को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ता सोमवार को जीएफ कॉलेज पहुंचे और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तारिक को ज्ञापन देकर सेल्फ फाइनेंस डिपार्टमेंट के हेड और शिक्षक पर छात्रों व उनके अभिभावकों से अभद्रता किए जाने का आरोप भी लगाया गया। कहा कि पूरी फीस एक साथ जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जबकि जगजाहिर है कि कोरोना काल में अभिभावकों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।
कहा कि छात्रों व अभिभावकों के साथ अभद्रता व दुर्व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बीएड के अंतिम वर्ष की होने वाली परीक्षा का समय बढ़ाने या प्रश्नों की संख्या घटाने, बीएड एडमिशन में मैनेजमेंट कोटे का पारदर्शिता के साथ उपयोग किए जाने, कोरोना नियमों का पालन कराते हुए कक्षाएं लगाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव रफ उल हसन, जिला उपाध्यक्ष प्रत्यूष मिश्रा, अमिल खान, सिकंदर अली, साकिब अली, जितिन शर्मा, उज्ज्वल रस्तोगी, राहुल राठौर, हर्ष गंगवार, अनुराग, राहुल कुमार, वारिस अल्वी, अमन वर्मा, मोनू कुमार, राजेश शर्मा, विकास वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें