फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघापुर के पास शारदा नहर में कूद गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव सिंघापुर के पास एक युवक शारदा नहर में कूद गया। जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। इससे परिवार के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

गांव भरसंडा निवासी 20 वर्षीय राजेश कुमार ट्रक चालक है। वर्ष 2016 में उसके ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में राजेश को गंभीर चोटें आई थी और तभी से राजेश का इलाज चल रहा था, जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने गांव सिंघापुर के पास शारदा नहर के पुल पर एक व्यक्ति को साइकिल खड़ी करने के बाद नहर में कूदते देखा। लोगों के शोर मचाने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
कुछ लोगों ने नहर में कूद कर युवक की तलाश भी की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इस बीच गांव भरसंडा से भी लोग मौके पर पहुंचे और साइकिल को राजेश की बताते हुए उनके घर सूचना दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे अशोक ने बताया कि साइकिल उसके भाई राजेश की ही है। अशोक की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और राजेश की तलाश कराई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि राजेश की तलाश की जा रही है। वह बीमारी के कारण मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें