फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल प्रशासन रिटायर्ड कर्मचारियों के प्रति उपेक्षित व्यवहार रख रहा : शरद

विज्ञापन
नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के कार्यालय पर बैठक में मौजूद रिटायर रेलकर्मचारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नॉर्दन रेलवे रिटायर्ड मेंस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को मालगोदाम स्थित नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के कार्यालय पर हुई। इसमें रेल कर्मचारियों की पेंशन, रेलवे रिटायरमेंट पास, कोआपरेटिव बैंक से सेटलमेंट भुगतान व सेवानिवृत्त से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महामंत्री शरद राही ने कहा कि रेल प्रशासन रिटायर्ड कर्मचारियों के प्रति उपेक्षित व्यवहार रखता है। उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उनकी मांग है कि 2019 से लंबित महंगाई भत्ते व 18 महीने के एरियर का भुगतान होली से पूर्व किया जाए। सभी समस्याओं के निराकरण के लिए डीआरएम को ज्ञापन भी दिया जाएगा।
सहायक महामंत्री पूर्व सीआईटी सुशील श्रीवास्तव ने स्टेशन अधीक्षक के लिपिक पर गलत तरीके से ऑनलाइन पास जारी करने का आरोप लगाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि इलाज के बढ़ते खर्च को देखते हुए पेंशन के साथ मिल रहे एक हजार की राशि बढ़ाई जाए। वयोवृद्ध सदस्य एससी वाजपेयी ने कहा कि रिटायर कर्मचारियों के साथ रेलवे चिकित्सा अस्पताल का स्टाफ दुर्भावना रखता है।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष एसपी चावला ने प्रतिवर्ष 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई की निर्धारित वेतनवृद्धि न दिए जाने पर नाराजगी जताई।
बैठक में दो मिनट का मौन धारण कर यूनियन के सदस्य काली किंकर व टीटीई श्रवण कुमार को श्रद्धांजलि दी। एनसी बोस, जगमोहन लाल, रामहरि मिश्रा, सुरेश बाबू, देवी चरण, राकेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें