फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे मिला रंगीला यार बृज की गलियन में..पर झूमीं राष्ट्र सेविकाएं

विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करतीं समिति की महिला सदस्य । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर सिंजई में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्र सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके साथ ही फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. दीपा सक्सेना ने कहा कि नाचना, गाना, हंसना सब होली की अभिलाषाएं हैं। जैसे आज नाच-गा रहे हैं, वैसे पांच साल बाद भी नाचते-गाते रहें। अपने बच्चों को महाराणा प्रताप व शिवाजी की कहानियां सुनाकर राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करना चाहिए। एकता अग्रवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। बताया कि हिंदू होने के नाते सभी महिलाओं को समिति से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडेय व पूनम मेहरोत्रा, मुक्त वोहरा ने फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी। इसके बाद राधा-कृष्ण मंडली के साथ राष्ट्र सेविकाओं ने फूलों की होली खेली।
इस दौरान विभाग कार्यवाहिका अनुराधा आर्या, विभाग संपर्क प्रमुख श्रद्धा श्रीवास्तव, महानगर कार्यवाहिका रेवा लक्ष्मी, महानगर शारीरिक प्रमुख श्वेता राठौर, महानगर बौद्धिक प्रमुख डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडेय, महानगर सह बौद्धिक प्रमुख किरण मालिक महानगर सह बौद्धिक प्रमुख अल्पना श्रीवास्तव, महानगर सेवा प्रमुख कुसुम शर्मा, महानगर सह सेवा प्रमुख पूनम महरोत्रा, विवेकानंद नगर इकाई की नगर कार्यवाहिका अनुराधा शुक्ला, कृष्णा नगर की कार्यवाहिका रेखा पाठक, अभिमन्यु नगर कार्यवाहिका वीना सिंह, सह कार्यवाहिका मंजू गुप्ता, माधव नगर कार्यवाहिका रेणु शर्मा, सह कार्यवाहिका अंजू शुक्ला, शिवाजी नगर कार्यवाहिका कुसुम लता रावत, नगर कार्वाहिका स्नेह श्रीवास्तव आदि भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

हिंदू समाज की एकजुटता पर दिया गया बल
राष्ट्र सेविका समिति हिंदू समाज की महिलाओं का संगठन हैं। इसमें जातीय भावनाओं से ऊपर उठकर हिंदू समाज की एकजुटता पर बल दिया गया है। समिति की ओर से होली मिलन समारोह करने उद्देश्य भी एकजुटता का संदेश देना रहा। - डॉ. संगीता मोहन, महानगर संपर्क प्रमुख, राष्ट्र सेविका समिति
होली प्रेम और सद्भाव का पर्व है। इसको सभी साथ मिलकर मनाते हैं। पर्व के बाद में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाना एकता को बनाए रखने के लए जरूरी है। राष्ट्र सेविका समिति ने अच्छा प्रयास किया है। - शिल्पी गुप्ता, भाजपा नेत्री
होली मिलन समारोह में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। खासतौर से महिलाओं के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए, जिसमें राष्ट्रप्रेम की भावना भी समाहित हो। - महिमा शुक्ला
राष्ट्र सेविका समिति की सहकार्यवाहिका होने के नाते मैंने कार्यक्रम में हिंदू समाज की महिलाओं को बुलाया, जिन्होंने यहां आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के साथ ही हमारी एकता का परिचय भी दिया है। - मुक्ता बोहरा
हिंदू समाज के पर्वों को उत्साहपूर्वक मनाना चाहिए। हम सभी धर्मों और उनके पर्वों का सम्मान करते हैं। हम अपने पर्वों को हंसी-खुशी से मना सके इसके लिए हमें जागरूक व एकजुट होना होगा। - सीमा वाजपेयी
होली मिलन और काव्य गोष्ठी आज
शाहजहांपुर। साउथ सिटी में होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया जाएगा। राजीव गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। होली मिलन समारोह में साउथ सिटी के रहने वाले लोगों के साथ ही अन्य भी सम्मिलित होंगे। संवाद

शाहजहांपुर में राष्ट्र सेविका समिति की ओर सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम श्रीराधा कृष?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें