फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रंथ साहिब की अगुवाई में बैसाखी पर निकला नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बैसाखी पर रविवार को नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस बीच श्रद्धालुओं ने पानी और चाय-नाश्ता कीर्तन में शामिल लोगों को कराया।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर दो बजे के बाद नगर कीर्तन यात्रा परंपरागत ढंग से जसवीर और पंजाब पेट्रोल पंप से शुरू हुई। बैंडबाजे के साथ धीरे-धीरे कीर्तन यात्रा चारखंभा, चौक, मंडी मोड़, कच्चा कटरा मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार, गोविंदगंज होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में देर रात पहुंची। यहां उसका जोरदार स्वागत किया और अरदास के बाद भंडारे में सभी ने प्रसाद छका। नगर कीर्तन में फूलों से सुसज्जित रथ गुरुग्रंथ साहिब को विराजमान रहे। रथ के आगे युवा और बच्चे सड़क पर झाडू़ लगाकर और पानी का छिड़काव कर रहे थे।
वहीं पंच प्यारे और निहंग साहिब भी साथ में चल रहे थे। कीर्तन यात्रा में जहां गतका पार्टी ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। डीजे बजाकर भांगड़ा भी किया। श्रद्धालुओं गुरु महाराज के दरबार में मत्था टेककर प्रसाद अर्पित किया। गुरु गोविंद सिंह सेवा सोसाइटी की ओर से वाहन रैली भी निकाली गई। व्यवस्था में गुरुद्वारा समिति की प्रधान कमलेश कौर माटा, महासचिव हरभजन सिंह दुआ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुझार सिंह मोगा, अवतार सिंह मोगा, निरंकार सिंह, जगजीत सिंह, जवाहर सिंह टुटेजा, गैगी माटा, गुरशरन सिंह रानू, मनमीत सिंह, तेजेंद्र सिंह टीटी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें