अलाव का निरीक्षण करते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राहगीरों को ठंड से राहत देने के लिए नगर निगम की ओर से शहर में जगह-जगह अलाव लगवाए गए। जिनका नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया।
अग्रसेन चौराहा, अंटा, चौराहा, घंटाघर, लाल इमली चौराहा, कचहरी, खिरनीबाग चौराहा, टाउन हाल, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, अजीजगंज, हनुमत धाम व टाउनहाल रैन बसेरों में अलाव लगे मिले। नगर आयुक्त ने संबंधित को नियमित रुप से अलाव लगवाए के निर्देश दिए हैं।
साथ ही उन्होंने ठंड के मौसम में फुटपाथ पर सोने वाले तमाम लोगों को नगर निगम के शेल्टर होम में भिजवाया। निर्देशित किया नगर निगम क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति फुटपाथ पर सोता मिलने पर उसे रैन बसेरों में भेजा जाए। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पवन कुमार, हरवंश कुमार दीक्षित, राजमंगल सिंह मौजूद रहे।