फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय और लैब टेक्नीशियन के सहारे है मुड़िया कुर्मियात की पीएचसी

विज्ञापन
मुड़िया कुर्मियात की टूटी पड़ी दीवार - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। गांव मुड़िया कुर्मियात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी के चलते लोगों को पीएचसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पीएचसी पर एक वार्ड ब्वॉय, एक लैब टेक्नीशियन ही मौजूद रहते हैं। आयुष डॉक्टर अजय प्रकाश भी यहां तैनात हैं, लेकिन एक सप्ताह में तीन से चार दिन उनकी ड्यूटी बंडा सीएचसी पर लगा दी जाती है।
विज्ञापन

गांव मुड़िया कुर्मियात, मझिगवां, उदना, बनिगवां, सबलापुर, जलालपुर, मरेना, नहिलोरा, सबली सहित दो दर्जन गांवों के रोगियों के इलाज का साधन मुड़िया की पीएचसी ही है, लेकिन यहां डॉक्टर और अन्य स्टाफ की कमी के कारण लोग झोलाछाप की शरण में जाने की विवश होते हैं। यही कारण हैं कि पीएचसी पर रोजाना आठ से दस रोगी ही आते हैं। बड़ा सवाल है कि आयुष डॉक्टर बंडा चले जाते हैं तो रोगियों को वार्ड ब्यॉय और लैब टेक्नीशियन दवा देते हैं, ऐसे में यदि दवा से कोई नुकसान होता है तो कौन जिम्मेदार होगा।
फार्मासिस्ट सुरेश कुमार का भी यहां से तीन माह पहले ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद से फार्मासिस्ट का पद भी रिक्त चल रहा है। अस्पताल के एक तरफ की दीवार सांड़ों के लड़ने के दौरान गिर गई थी, जिसकी किसी अधिकारी ने कोई खबर नहीं ली है। वार्ड ब्वॉय सुमित मेहरोत्रा ने बताया कि बंडा के सीएचसी अधीक्षक को जानकारी दे चुके हैं, लेकिन दीवार नहीं बनवाई गई है। इससे गांव के लोगों के पशु अस्पताल में घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण यहां पर इलाज नही हो पा रहा है। अधिकारियों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द स्टाफ की कमी को दूर किया जाए। - रोहित मिश्रा,सबलापुर पुवायां
मुड़िया कुर्मियात के अस्पताल में एक वार्ड ब्वॉय और एक लैब टेक्नीशियन के सहारे पूरा अस्पताल चल रहा है। जब अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं है तो आस पास के झोलाछाप और पुवायां जाकर इलाज कराना पड़ता है। अस्पताल में जल्द से जल्द डॉक्टरों की तैनाती करनी चाहिए। - आमोद गुप्ता, बनिगवां पुवायां
मुड़िया कुर्मियात पीएचसी पर स्टाफ की कमी जानकारी में है। डॉक्टरों की कमी के कारण एक एक डॉक्टर को दो जगह का चार्ज दिया गया है। जल्द से जल्द वहां पर तैनाती की जाएगी। - एसपी गौतम, सीएमओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें