फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadraul By-Election: ददरौल में पिछला रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके मतदाता, उपचुनाव में 58.66 प्रतिशत वोट पड़े

Mon, 13 May 2024 07:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में लोकसभा चुनाव के साथ सोमवार को ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ। उपचुनाव में 58.66 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि ददरौल के मतदाता अपना पिछला रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन
पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौथे चरण में शाहजहांपुर लोकसभा सीट और जिले की ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग हुई। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान प्रतिशत 53.34 रहा। मतदान में सबसे आगे ददरौल विधानसभा के लोग रहे। यहां पर 58.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि ददरौल विधानसभा के मतदाता अपना पिछला रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। 2022 के विधानसभा चुनाव में ददरौल सीट पर 61.50 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। 

विज्ञापन


ददरौल विधानसभा उपचुनाव में ऐसे बढ़ा मतदान 
सुबह नौ बजे- 12.08 प्रतिशत मतदान
सुबह 11 बजे- 26.12 प्रतिशत मतदान
दोपहर एक बजे- 38.43 प्रतिशत मतदान
दोपहर तीन बजे- 47.44 प्रतिशत मतदान
शाम छह बजे - 58.66 प्रतिशत मतदान 

विज्ञापन

भाजपा विधायक के निधन से रिक्त हुई थी सीट 
पांच जनवरी को भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद ददरौल विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ है। भाजपा ने मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा। उनके सामने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती है। वहीं, सपा प्रत्याशी अवधेश वर्मा ने चुनाव लड़ा है। राजनीतिक रूप से अनुभवी अवधेश वर्मा दो बार विधायक और एक बार बसपा सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं। बसपा से भाजपा होते हुए वह सपा में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें