फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिजन ने हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
मिर्जापुर में ओमवीर सिंह की हत्या के विरोध में जाम लगाते परिजन साथ क्षेत्र के लोगों को समझाती पुल - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर में तिरपाल से बनी दुकान के अंदर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह पिता ने दुकान के अंदर तख्त पर युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने हत्यारों को पकड़ने के लिए हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे आलाधिकारियों के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

ढाई गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का बेटा ओमवीर सिंह (20) की कोल्डड्रिंक और पान की दुकान लगाता था। सारा सामान तख्त पर रखकर बेचता था और रात के समय तिरपाल से दुकान को बंद कर सो जाता था। सोमवार रात ओमवीर घर खाना खाने के बाद दुकान पर लेटने के लिए आया था। मंगलवार सुबह दुकान का तिरपाल जब काफी देर तक नहीं हटा तो स्थानीय लोगों ने परिजन को सूचना दी।
पिता वीरेंद्र ने दुुकान पर जाकर देखा तो तख्त पर ओमवीर का शव पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी। परिजन ने गोली मारकर ओमवीर की हत्या का आरोप लगाते हुए हत्यारों को जल्द पकड़ने और फॉरेंसिक टीम और स्वान दस्ता बुलाकर सुबूत जुटाने की मांग करते हुए दुुकान के सामने जलालाबाद-शमशबाद रोड पर सुबह आठ बजे जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी, सीओ जलालाबाद अरविंद कुमार और थाना प्रभारी मान बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने ओमवीर के परिजनों से बातचीत कर उनकी मांगों को मानते हुए पिता वीरेंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुबह दस बजे जाम को खोला गया। सीओ जलालाबाद अरविंद सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें