फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सर प्लांट के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
उमाशंकर का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलान थाना क्षेत्र के गांव इकरीखेड़ा निवासी उमाशंकर मिश्रा की शनिवार रात फर्रुखाबाद रोड स्थित निर्माण सामग्री के मिक्सर प्लांट के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

45 वर्षीय उमाशंकर करीब दो वर्ष से प्लांट पर देखभाल करता था। प्लांट पर कलान थाना क्षेत्र के ग्राम पिलुआ निवासी प्रदीप के अलावा ग्राम नौसना मढै़या निवासी रामू, रामपुर जिले के अंकित व उत्तराखंड प्रांत के उधमसिंह जिले के ग्राम रतनपुर निवासी अखिल भी काम करते हैं। उमाशंकर के साथियों के मुताबिक शनिवार को उमाशंकर ने खूब शराब पी थी। सभी ने साथ खाना खाया था, लेकिन उमाशंकर ने बाद में खाने की बात कहते हुए अपना खाना कार्यालय में रखवा लिया।
इसके बाद कार्यालय के दरवाजे की कुंडी अंदर से लगाने के बजाय ऐसे ही बंद कर लिया। सुबह देर तक उमाशंकर के सो कर नहीं उठने पर साथी कार्यालय में गए। वहां उमाशंकर मृत अवस्था में मुंह के बल पड़ा था। प्लांट के कर्मचारियों ने उमाशंकर के परिजन को सूचना दी। कुछ देर के बाद ही भाई रामनिवास, पत्नी कुसुमा, पुत्र आलोक, प्रभाकर व दिवाकर और बेटी राखी रोते-बिलखते पहुंच गईं।
विज्ञापन

मृतक के भाई रामनिवास की सूचना पर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें