कंकाल मिलने के बाद मृतक के परिजन सीओ कार्यालय पर जाकर धरने पर बैठ गए। वहां से थाने गेट पर आकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच इंस्पेक्टर क्राइम पर महिला हमलावर हो गई। आरोप लगाया कि पुलिस ने सांठ-गांठ करते हुए कार्रवाई नहीं की। करीब साढ़े तीन बजे ददरौल विधायक अरविंद सिंह के आने पर मामला शांत किया। सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।