जैतीपुर में आंधी के दौरान नल के गिरा बिजली का खंभा जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। गांव अली अकबरपुर में आंधी के दौरान बिजली का खंभा टूटकर श्रीदेवी (50) के ऊपर गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। गांव के नरेशपाल की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी श्रीदेवी सौतेले बच्चों के साथ मकान में रहती थीं।
बुधवार शाम सवा छह बजे आंधी के दौरान वह पानी लेने के लिए घर से थोड़ी दूरी लगे हैंडपंप पर जा रही थी। तभी सीमेंट का जर्जर बिजली का खंभा आंधी में श्रीदेवी के सिर पर गिर गया। इससे वह लहूलुहान हो गईं। आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर बाद श्रीदेवी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद