फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी ने किया इंटर कालेज का निरीक्षण, ऑनलाइन शिक्षण कार्य की व्यवस्था देखी

विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक को ज्ञापन देते माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल अजय कुमार द्विवेदी ने बुधवार को हरकुमार पाठक कन्या इंटर कालेज में ऑनलाइन शिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्हें सारी व्यवस्थाएं बेहतर मिली हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के शिष्टमंडल ने ज्ञापन देकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय द्विवेदी अचानक कॉलेज में पहुंच गए। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। जेडी को सभी शिक्षक उपस्थित मिले। उन्होंने विधानसभा चुनाव के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा होने की संभावना के तहत ऑनलाइन पाठ्यक्रम को पूरा कराने को लेकर चल रहे शिक्षण कार्य का जायजा लिया।
जेडी अनिल द्विवेदी ने बताया कि शिक्षकों द्वारा व्हाट्सएप गु्रप बनाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा। हालांकि, हाईस्कूल व इंटरमीडियट के छात्र-छात्राओं का पाठ्यक्रम 15 जनवरी तक पूर्ण कर लिया गया था। अब छात्र-छात्राओं का रिवीजन कराया जा रहा। दूसरी तरफ माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के शिष्टमंडल ने जेडी को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इसमें 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके पेंशन आदेश सहित सभी देयकों का भुगतान कराने, सिटीजन चार्टर लागू करने, चयन बोर्ड को अधियाचन भेजने से पूर्व विभागीय अनुमति लेने, विनोबा भावे इंटर कालेज व स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज के मृतक आश्रितों का प्रकरण निस्तारित करने व हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में प्राधिकृत नियंत्रक की व्यवस्था प्रबंध समिति के विधिवत गठन होने तक बनाए रखने की मांग की गई। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला मंत्री गौरव पांडे,उपाध्यक्ष सुमन गंगवार, प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।
समाधान होने पर हटेगा कंट्रोलर
-हर कुमार पाठक कन्या इंटर कालेज में प्रबंधन की शिकायत पर कंट्रोलर को नियुक्त किया गया था। जेडी ने बताया कि जिन शिकायतों को लेकर कंट्रोलर को नियुक्त किया था। उसका समाधान नहीं हुआ। समस्या समाधान होते ही कंट्रोलर को हटाकर प्रबंधन को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें