फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेषनाग के फन वाले झूले में बैठेंगे कन्हैया, मुकुट और बांसुरी से होंगे सुशोभित

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एक दुकान पर शेषनाग के फन वाला झूला - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए घरों और मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इसको लेकर बाजार भी कन्हैया के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। भगवान लड्डू गोपाल की प्रतिमा, उनकी पोशाक और शृंगार के सामान की दुकानें सज चुकी हैं। इस बार शेषनाग के फन की डिजाइन में झूले बाजार में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महिलाओं व बच्चों ने झांकी सजाने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहता है। लगभग सभी घरों में लोग झांकी सजाते हैं। इसमें भगवान श्रीकृष्ण विराजते हैं। इस बार भी जन्माष्टमी मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दुकानों में भगवान की मूर्तियां, खिलौने, सजावटी सामग्री की भरमार है। फैंसी झूलों की खासी मांग है। विभिन्न डिजाइनों के झूले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
डेढ़ सौ से लेकर पांच सौ रुपये तक के झूले बाजार में बिक रहे हैं। हल्के और अच्छी डिजाइन के सिंहासन भी बिक रहे हैं। इसके साथ ही कागज व चमकीली पन्नी से बनी झालरें, प्लास्टिक की झालरें, कांच के लट्टू, झांकी सजाने के लिए रंगीन कागज आदि की बिक्री होने लगी है। लोग खरीदारी कर रहे हैं। झांकी सजाने के लिए बच्चे दुकानों में खरीदारी करते नजर आए। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार सजावटी सामान महंगा है।
विज्ञापन

30 अगस्त को मनाया जाएगा जन्मोत्सव
दुर्गा मंदिर के पुजारी पं. अरुण शुक्ला ने बताया कि इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का 30 अगस्त को मनायी जाएगी। अष्टमी की शुरुआत 29 अगस्त को रात 11:25 बजे से होगी और इसकी समाप्ति 31 अगस्त को 01:59 बजे पर होगी। रोहिणी नक्षत्र का प्रारंभ 30 अगस्त को सुबह 06.39 बजे पर होगा और इसकी समाप्ति 31 अगस्त को सुबह 09.44 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें