फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सड़क हादसे में घायल जल निगम के ठेकेदार की मौत, नौ मई को अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

Tue, 14 May 2024 03:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन क्षेत्र में नौ मई की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार घायल हो गया था। लखनऊ के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
अभिनव उर्फ राजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए जल निगम के ठेकेदार की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के आकस्मिक निधन से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव बादशाहनगर निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ लल्लन सिंह के तीन बेटों में 23 वर्षीय अभिनव उर्फ राजा सबसे बड़ा था। वह जल निगम में ठेकेदारी का कार्य करने लगा था। अभिनव नौ मई की रात करीब 12 बजे घर लौट रहे थे। 

रास्ते में थाना राम चन्द्र मिशन क्षेत्र के गांव गुंवारी में मार्ग पर बने ब्रेकरों के पास राजा की बाइक को किसी वाहन से टक्कर लग गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लखनऊ ले गए। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान मंगलवार को राजा की मौत हो गई। पिता लल्लन सिंह, माता नीरू सिंह तथा छोटे भाई उपलक्ष्य सिंह व आदित्य सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी रोहित सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें