फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे के कारण पलटी डीसीएम, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
निगोही के कैमुआ पुल पर लगा जाम में फंसे लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के मुख्य चौराहे के निकट लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढों में फंसकर डीसीएम पलट गई। इससे वहां पर जाम लग गया। डीसीएम को हटाए जाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। सोमवार दोपहर करीब एक बजे लकड़ी के चम्मच लदा एक डीसीएम वाहन शामली से झारखंड जा रहा था। डीसीएम जब मुख्य चौराहे से आगे निकलकर लखनऊ की ओर बढ़ रही थी तभी सड़क के गहरे गड्ढे में डीसीएम का पहिया फंस गया।
विज्ञापन

इसकी वजह से डीसीएम बीच रोड पर पलट गई। बीच रोड पर डीसीएम पलटने से नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। साथ ही यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने वाहनों को जलालाबाद रोड पर डायवर्ट कराया। साथ ही जेसीबी मशीन बुलाकर डीसीएम को सीधा कराया। करीब दो घंटे के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत करने के बाद जाम को खुलवाया।
चार घंटे तक कैमुआ पुल पर लगा रहा जाम
निगोही। कैमुआ नदी पर बने पुल पर कार व ट्रक के आमने-सामने आ जाने से शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर करीब चार घंटे जाम लगा रहा। दोनों ओर फंसे वाहन चालक सोमवार दोपहर दो से शाम छह बजे तक परेशान रहे। बरेली-शाहजहांपुर मार्ग पर हुलासनगरा क्रॉसिंग में जाम लगने के कारण बरेली से बीसलपुर होते हुए वाहनों को निकाला जा रहा था। इसकी वजह से कैमुआ नदी पुल पर लगा जाम विकराल हो गया। देर शाम तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें