फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर खराब होने से रोजा ओवरब्रिज पर लगा जाम

विज्ञापन
रोजा ओवर ब्रिज पर ट्रैक्टर ट्राली का पहिया खराब होने से लगा जाम - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर ट्रॉली खराब होने से जाम लग गया। दो घंटे तक लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर वाहन फंसे रहे। जाम खुलने पर यातायात सुचारु हो सका। रविवार सुबह करीब दस बजे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रोजा ओवर ब्रिज पर सीतापुर की तरफ से आ रही धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया पंक्चर हो गया।
विज्ञापन

पुल पर बीच में ट्राली खड़ी हो गई। इससे हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग लगा। सूचना पर पहुंची रोजा थाना पुलसि ने जैसे-तैसे ट्रैक्टर ट्रॉली को खिंचवाकर रोड किनारे किया। करीब दो घंटे तक जूझने के बाद पुलिस ने हाईवे पर लगे लंबे जाम को खुलवाया। रोजा ओवर ब्रिज के पास ही रोजा मंडी है।
जहां पर आसपास जिलों तक के किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों से गेहूं और धान बेचने के लिए यहां आते हैं। रोजा मंडी का पुल काफी जर्जर हालत में है। पुल पर बनी सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। आए दिन रोजा पुल पर वाहन खराब होने के कारण लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें