फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधोमानक निर्माण के लिए ठेकेदार से वसूली के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला सूचना कार्यालय व प्रेस क्लब का डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि जिला सूचना कार्यालय एवं प्रेस क्लब भवन में तमाम खामियां हैं। अधोमानक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है और नक्शे के अनुसार भवन का निर्माण नहीं किया गया। उन्होंने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण को फटकार लगाई और निर्देशित किया कि वह संबंधित ठेकेदार से अर्थदंड से भरपाई करें।
विज्ञापन

डीएम ने भूतल पर बनी पार्किंग को अनुपयोगी पाया। भवन की सीढ़ियां भी शासकीय भवनों की दृष्टि से ठीक नहीं मिलीं। भवन की दीवारों में जगह-जगह दरार मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी व जिला अर्थ एवं सांख्यकीय अधिकारी के नेतृत्व में एक कमेटी गठित कर फिर से जांच कर शासकीय धन के दुरुपयोगय व अपव्यय आकलन कर ठेकेदार से वसूली के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर जिला सूचना अधिकारी को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें