फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीवों के विलुप्त होने और संरक्षण की जानकारी दी

विज्ञापन
तिलहर के स्कूल में विश्व वन्यजीव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विचार रखे वक्ता व मौजूद बच्चे - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व वन्यजीव दिवस बृहस्पतिवार केेे धूमधाम से मनाया गया। डीएफओ आदर्श कुमार के निर्देश पर सभी वन क्षेत्रों में गोष्ठियां हुईं। स्कूलों में निबंध व पेटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान वन्यजीवों के विलुप्त होने और उनके संरक्षण की जानकारी दी। तिलहर के मां शारदे इंटर कॉलेज में वन क्षेत्राधिकारी टीसी पंत ने छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों के विलुप्त होने और उनके संरक्षण को किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि सरकार विलुप्त होने वन्यजीवों के संरक्षण को प्रयासरत है। कॉलेज प्रबंधक सोमपाल सिंह मौर्या ने कहा कि पेड़ों के अवैध कटान पर रोक लगना जरूरी है। वन दरोगा शाहिद मिर्जा, मनोज कुमार, शिशुपाल सागर, श्याम सिंह, संजीव मिश्रा, प्रधानाचार्य रीता सिंह, गोविंद आदि मौजूद रहे। सिंधौली के मुड़िया मोड़ स्थित एमए पब्लिक स्कूल में विश्व वन्यजीव दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई।
इसमें फरहाना अंसारी प्रथम, शीलम देवी द्वितीय, उज्ज्वल देवी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को वन क्षेत्राधिकारी सिंधौली रेंज पुवायां रमाकांत सक्सेना ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी, संरक्षक इरम मंसूरी, वन विभाग से डोरीलाल यादव, वन रक्षक श्याम कुमार, मुन्नालाल, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनके अलावा जलालाबाद रेंज में प्राथमिक विद्यालय नगरिया बुजुर्ग, ग्राम गोरा महुआ रामगंगा नदी के किनारे तथा कछुआ संरक्षण केंद्र के पास, खुटार रेंज में प्राथमिक विद्यालय लड़ती खुटार, ग्राम बरनई, शाहजहांपुर रेंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटौरिया, सेठ केदार लाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवादा इंदेपुर आदि स्थानों पर भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें