फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं से वसूली का आरोप लगाकर कुलपति को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
जीएफ कॉलेज के छात्र कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में कंप्यूटर शिक्षा के नाम पर 950 रुपये जमा कराने पर छात्रों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है। प्राचार्य स्तर से समस्या का समाधान न होने पर बृहस्पतिवार केे छात्र-छात्राओं ने डीएम के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

रजत मिश्रा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा कि कंप्यूटर शिक्षा के नाम पर वसूली को रोका जाए। छात्र-छात्राओं को उनकी इच्छा से ही कंप्यूटर शिक्षा के लिए प्रवेश दिया जाए। कॉलेज के प्रॉस्पेक्टस में फीस का जिक्र किया जाए। सेल्फ फाइनेंस के नाम पर विद्यार्थियों से अधिक फीस लेना बंद हो। एक ड्रेस कोड सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में शनि खान, विपुल सिंह, सूरज सिंह, अवनीश, अभिषेक यादव, विकास कुमार मिश्रा, सूरज, शनि कुमार, मनोज यादव, विमलेश यादव, विशाल कुमार सिंह, आदित्य यादव शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें