समाधान दिवस पर डीएम ने राजस्व कर्मियों को दिए दिशा निर्देश
जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने कहा है कि सभी राजस्व कर्मी पट्टे वाली जमीनों पर अवैध कब्जों की मिल रही शिकायतों की ग्रामवार सूची बनाकर उनका मौके पर जाकर अविलंब निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि मेड़बंदी का निपटारा पक्के तूदाबंदी के साथ करें। यदि इसके बाद भी कोई कब्जे का प्रयास करें तो आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में संकोच न करे।
शनिवार को कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में डीएम पुष्पा सिंह के साथ एसपी डा. मनोज कुमार भी अचानक जा पहुंचे। हालांकि समाधान दिवस में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। इस दौरान मौजूद राजस्व कर्मियों से डीएम ने कहा कि आम आदमी बीमा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके, इसके लिए प्रत्येक राजस्वकर्मी गांव में जाकर पात्र व्यक्तियों का चयन करें। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में छूटे पात्र लोगों को भी शीघ्र चिहिन्त करने को कहा ताकि अगली सूची में उन लोगो के नाम भेजे जा सके। इस दौरान कोतवाल केके तिवारी, दरोगा इफ्तिखार खां, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।