फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिये के जुलूस के लिए रास्ता बंद करने पर भड़के हिंदू संगठन, लगाया जाम

सार

चेहल्लुम जुलूस के लिए अंटा चौराहे से बेरी चौकी तक रास्ता बंद किए जाने के विरोध में रविवार को हिंदू संगठन भड़क गए।सड़क जाम होने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह और सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे।नारेबाजी कर रहे लोगों से अधिकारियों ने बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। चेहल्लुम जुलूस के लिए अंटा चौराहे से बेरी चौकी तक रास्ता बंद किए जाने के विरोध में रविवार को हिंदू संगठन भड़क गए। शाम करीब सात बजे विहिप नेताओं ने खिरनीबाग चौराहे पर जाम लगा दिया। नारेबाजी कर विरोध जताया। एडीएम, एसपी सिटी आदि ने पहुंचकर दोबारा ऐसा न होने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

चेहल्लुम पर ताजिये का जुलूस निकालने के चलते रविवार को अंटा से बेरी चौकी व अंटा से अंजान चौकी वाला रोड बंद रहा। प्रमुख रोड बंद होने के कारण अन्य सड़कों पर अधिक जाम रहा। दो दिन से ताजियों के नाम पर रास्ता रोके जाने से नाराज विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने शाम सात बजे खिरनीबाग चौराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ जाम लगा दिया। सड़क जाम होने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह और सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उनसे बात नहीं बनी। साढ़े सात बजे एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी और एसपी सिटी संजय कुमार मौके पर पहुंचे। नारेबाजी कर रहे लोगों से अधिकारियों ने बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि अगले वर्ष से पूरी सड़क जाम नहीं होगी। इसके बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें