फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार में भरे गए जर्जर हाईवे के गड्ढे

विज्ञापन
खुटार में हाइवे पर गांव गढ़िया सरेली के पास मरम्मत करते श्रमिक - फोटो : KHUTAR
विज्ञापन
खुटार। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर गांव गढ़िया सरेली के पास पुलिया टूटी होने और तमाम गड्ढे होने की खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने शुक्रवार को टूटी पुलिया की मरम्मत कराकर गड्ढा बंद करा दिया। मैलानी रोड पर गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

खुटार क्षेत्र में मैलानी रोड पर गहरे गड्ढे होने और गांव गढ़िया सरेली के पास पुलिया टूटी होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी। अब अधिकारियों ने इस ओर ध्यान दिया और शुक्रवार को खुटार क्षेत्र में पुवायां रोड और मैलानी रोड पर गड्ढे भरने का काम शुरू कराया गया। साथ ही गढ़िया सरेली के पास पुलिया में गड्ढे को भी बंद करा दिया है। इससे राहगीरों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें