फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिली 88 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात

विज्ञापन
रविवार को सीएमओ कार्यालय में योजना का अनावरण ददरौल विधायक मानवेन्द्र सिंह और सीएमओ ने किया। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले को 88 नए उप स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात मिली है। रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में योजना का अनावरण ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह और सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने किया। पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 5000 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल अनावरण किया है।
विज्ञापन

विधायक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के लोगों को उनके घर के पास ही मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को ओर अधिक विस्तृत करते हुए जनपद में 88 नए स्वास्थ्य उप केंद्रों को विस्तृत किया है। जिले के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात है। सीएमओ ने बताया कि इन स्वास्थ्य उपेकंद्रों से संबंधित गांवों की एएनएम की देखरेख में उपकेंद्रों में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) का भी आयोजन किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग से संचालित अन्य तमाम योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। नियमित टीकाकरण सेवाएं प्रदान की जाएंगी। किशोर-किशोरियों की स्वास्थ्य और पोषण संबंधी समस्याओं और शंकाओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान एसीएमओ डॉ. रोहताश कुमार, डॉ. अमरीश कुमार चिकित्सा अधीक्षक, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी कृष्ण मोहन कनौजिया, इमरान खान डीपीएम, पुष्पराज गौतम डीसीपीएम, सुखवीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें