फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानकपुरी गुरुद्वारे में श्रद्धा से मनाई गई संत सुखदेव सिंह महाराज की बरसी

विज्ञापन
संत सुखदेव सिंह की बरसी पर नानकपुरी गुरूद्वारे में सजा गुरू जी का दीवान और कीर्तन करता रागी जत्था - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। बंडा के गांव बिलंदपुर सुंदरपुर स्थित नानकपुरी गुरुद्वारे में शनिवार को संत सुखदेव सिंह महाराज की बरसी श्रद्धा के साथ मनाई गई। आयोजन के दौरान किसान संगठनों के बड़े नेता भी पहुंचे और गुरु जी के दीवान के समक्ष मत्था टेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे दिन गुरु का अटूट लंगर चलता रहा। संगत ने शरबत, जल आदि की सेवा की। रागी जत्थों और कथावाचकों ने गुरु महिमा का बखान किया। रागी जत्थों ने कहा कि संत ने हमेशा परमार्थ के कारण शरीर धरा है और लोगों को सही राह दिखाई है।
विज्ञापन

कथावाचकों ने कहा कि गुरुओं और संतों के बताए रास्ते पर चलने से ही कल्याण है। लोगों से नशा सहित अन्य कुरीतियां छोड़ने की अपील भी की गई। किसान नेताओं ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर हमला बोला और कृषि कानून वापस नहीं लिए जाने तक आंदोलन में डटे रहने का एलान करते हुए सभी वर्गों से किसान आंदोलन के समर्थन की अपील की। किसान नेता राकेश टिकैत ने बाबा निर्मल सिंह भूरी वाले को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें