फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपीएस राठौर को विधान परिषद भेजेगी भाजपा

विज्ञापन
जेपीएस राठौर । - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश के सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयेंद्र प्रताप राठौर ने कहा कि पार्टी की ओर से दी गई हर जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। विदित हो कि भाजपा उन्हें मंत्री बनाने के बाद विधान परिषद में भेज रही है। जिले में अब तीन एमएलसी होंगे।
विज्ञापन

कांट ब्लॉक के मोहनपुर ममरेजपुर गांव के मूल निवासी जेपीएस राठौर ने छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत कर दी थी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एमटेक करने वाले जेपीएस राठौर 1996 में छात्र संघ अध्यक्ष बने थे। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं। वह भाजपा के बृज क्षेत्र के महामंत्री भी रहे। प्रदेश टीम में दो बार उपाध्यक्ष पद पर रहने वाले राठौर को प्रदेश हाईकमान ने महामंत्री पद सौंप कर उनकी जिम्मेदारी में इजाफा किया। 2016 में शाहजहांपुर-पीलीभीत एमएलसी चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी थे, लेकिन उन्हें सपा प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा था। वह उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष बने थे।
लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया। जेपीएस के भाई डीपीएस राठौर जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष हैं। बुधवार को केंद्रीय कार्यालय से जारी विधान परिषद के उम्मीदवारों की सूची में जेपीएस राठौर का भी नाम है। जिले में अब तीन एमएलसी होंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद और शाहजहांपुर-पीलीभीत प्राधिकार क्षेत्र से डॉ. सुधीर गुप्ता पहले से ही एमएलसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें