फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए का कचरी फैक्टरी पर छापा, जब्त किए कंचों वाले कचरी पैकेट

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोजा क्षेत्र के बल्लियां गांव में बुधवार को कचरी कारखाना की जांच करते एफएसडीए के ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) के अधिकारियों ने बुधवार को दोपहर रोजा क्षेत्र के बल्लिया गांव में कचरी के एक कारखाना पर छापा मारा। अधिकारी यह देखकर हैरत में पड़ गए कि निर्माता बच्चों को लुभाने के लिए कचरी के पैकेट में शीशे वाले कंचे भी डाल रहे थे। उन्होंने यहां से ऐसे 200 पैकेट और कंचों से भरी बोरी जब्त कर सारा सामान सीज कर दिया। साथ ही कचरी की गुणवत्ता परखने को उसका नमूना भरा और कचरी निर्माता को चेतावनी के साथ नोटिस भी जारी किया।
विज्ञापन

एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि बल्लिया में घटिया कचरी बनाए जाने की सूचना मिलने पर लालाजी कचरी उद्योग पर छापा मारा गया। फैक्ट्री संचालक लालाराम ने अपने नाम से कचरी का ब्रांड बना लिया। इसी नाम से वह कचरी के पैकेट तैयार कराता था। वहां जाने पर कई बोरों में कचरी भरी पाई गई और कचरी से भरे करीब 200 पैकेट भी मिले। पैकेट का वजन ज्यादा प्रतीत होने पर उन्हें फाड़कर देखा गया तो उनमें कंचे भी भरे पाए गए। पूछताछ में कचरी निर्माता ने बताया कि बच्चे कंचे चाव से खेलते हैं। इसलिए कचरी को बच्चों में लोकप्रिय बनाने के लिए यह व्यावसायिक हथकंडा अपनाया है।
अभिहीत अधिकारी के अनुसार कंचा मुंह में डालने पर बच्चों के गले में फंसने की आशंका हो जाती है। वैसे भी किसी भी खाद्य वस्तु के साथ ऑफर के तौर अखाद्य वस्तु पैक करना भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दंडनीय है। इसलिए कचरी निर्माता को कड़ी फटकार लगाने के साथ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर सीज किया गया सामान नष्ट करा दिया जाएगा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रराज मौर्य, जयपाल सिंह, कृपाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें