फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: भाजपा छोड़ सपा में आने वाले पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की बढ़ी मुसीबत, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर 

Thu, 21 Apr 2022 04:18 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर

सार

राजस्व विभाग ने मौके पर जाकर नापजोख की तो एक शौचालय व भवन का कुछ हिस्सा अवैध मिला था। गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे दो जेसीबी के साथ एसडीएम तिलहर हिमांशु उपाध्याय, एसपी देहात संजीव वाजपेयी व पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा छोड़कर सपा में आने वाले तिलहर से पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की मुसीबत बढ़ गई है। गुरुवार को निगोही में उनकी संपत्ति पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी ने गिरा दिया। इस दौरान एसडीएम, एसपी देहात के साथ ही कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। पूर्व विधायक ने इसे बदले की कार्रवाई कहा है।

विज्ञापन


2017 में भाजपा के टिकट से तिलहर विधानसभा से जीतने वाले रोशनलाल वर्मा मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ चुनाव से ठीक पहले सपा में आ गए थे। उन्होंने सपा के टिकट पर तिलहर विधानसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा की सलोना कुशवाहा से हार गए थे। विधायक द्वारा निगोही थाने के सामने अवैध निर्माण की शिकायत कुछ दिन पहले प्रशासन को मिली थी। 

राजस्व विभाग ने मौके पर जाकर नापजोख की तो एक शौचालय व भवन का कुछ हिस्सा अवैध मिला था। गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे दो जेसीबी के साथ एसडीएम तिलहर हिमांशु उपाध्याय, एसपी देहात संजीव वाजपेयी व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जेसीबी से अवैध निर्माण ढहाना शुरू कर दिया। तिलहर तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने बताया कि मकान के सामने की इंटरलॉकिंग, एक शौचालय और मकान के आगे का कुछ हिस्सा अवैध मिला है। अवैध हिस्सा ही तोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने बताया कि उनके बेटे विनोद वर्मा ने 2010 में यह जगह खरीदी थी। उसके निधन के बाद बहू रुचि वर्मा के नाम पर जमीन आ गई। चार मंजिला इमारत में बहू का परिवार रहता है, शेष जगह को उसने किराए पर दिया हुआ है। यही उसकी बहू की रोजी-रोटी का जरिया है। प्रशासन बदले की कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें