फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: 50 किलो गांजा के साथ ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

Thu, 21 Apr 2022 02:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

गिरफ्तार किए गए तस्करों से पूछताछ के दौरान जानकारी में आया कि अल्हागंज के आसपास के क्षेत्र में भी तस्करों द्वारा गांजा सप्लाई किया गया है। पुलिस मादक पदार्थ तस्करों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
50 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के अल्हागंज में पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ तस्कर आमिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस क्षेत्र में अन्य तस्करों की तलाश कर रही है। आमिर आसपास इलाकों के साथ सीमावर्ती जिलों में भी गांजा सप्लाई करता था।

विज्ञापन


चार दिसंबर 2021 को यूपी एसटीएफ और थाना अल्हागंज की पुलिस की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से लेकर अन्य जिलों को सप्लाई करने के लिए ले जाए जा रहे आठ क्विंटल गांजा एक कैंटर में बरामद किया था। दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार किए थे।

गिरफ्तार किए गए तस्करों से पूछताछ के दौरान जानकारी में आया कि अल्हागंज के आसपास के क्षेत्र में भी तस्करों द्वारा गांजा सप्लाई किया गया है। पुलिस मादक पदार्थ तस्करों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह नौ बजे फर्रुखाबाद जाने वाले मार्ग पर रामगंगा पुल के पास से मादक पदार्थ तस्कर आमिर निवासी नया साहबगंज थाना अल्हागंज को 50 किलो गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आमिर ने पुलिस की पूछताछ में पूर्व में गिरफ्तार किए गए तस्करों से अपने संबंध कबूले हैं।

आमिर ने बताया कि तस्करों से मिलने वाले गांजा को वह सीमावर्ती जिलों में भी खपत करता था। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि आरोपी आमिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें