फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज की खातिर पत्नी को घर से निकाला, तीन तलाक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। दहेज नहीं मिलने पर कांट कस्बे के एक युवक ने अपनी पत्नी को पीटा और बेटी समेत घर से निकाल दिया। बाद में पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता की ओर से आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आतिशबाजान निवासी रफीउल्ला खां ने पुत्री इरम बी की शादी सात नवंबर 2020 को कस्बा कांट के मोहल्ला तकिया निवासी आरिफ हुसैन के साथ की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि शादी में अपनी हैसियत के अनुसार करीब नौ लाख रुपये खर्च किए।
इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार सहित पांच लाख रुपये मायके से लाने का इरम बी पर दबाव बनाने लगे। उन्होंने कार सहित पांच लाख रुपये देने में असमर्थता जताई तो ससुराल में इरम बी को प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

इरम बी ने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर 2022 को उन्हें जान से मारने की नीयत से ससुराल वालों ने डंडों से जमकर पीटा। उसकी सूचना पर मायके से पहुंचे परिजन उसे साथ लेकर मीरानपुर कटरा आ गए।
31 दिसंबर को उनकी चचेरी बहन की शादी में घर आए पति ने उनके साथ फिर मारपीट की और बाद में तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने इरम बी की तहरीर पर पति आरिफ हुसैन, ससुर अच्छे मियां, सास मलका, देवर मुन्ना, ननद नेहा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें