फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने जाम किया हाईवे

विज्ञापन
अल्हागंज थानाक्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के पास बरेली फर्रूखाबाद हाइवे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम। सं
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। अल्हागंज थानाक्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत से गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर वाहन फंसे रहे। सीओ के समझाने पर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर ग्राम फतेहपुर निवासी राकेश कुमार (55) अपने खेत से हाईवे पार कर गांव जा रहे थे। हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर परिजनों को मिली तो वे रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।
साथ में तमाम गांव वाले भी थे। दोपहर करीब 02:40 पर ग्रामीणों के साथ परिजन हाईवे पर ही बैठ गए। इससे जाम लग गया। रोडवेज बसें, कार, ट्रक जाम में फंस गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओमप्रकाश के समझाने पर भी परिजनों ने शव हटाने से मना कर दिया। इसके बाद जलालाबाद थाना प्रभारी हरपाल बालियान ने भी परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों की मांग थी कि पहले गाड़ी चालक को पकड़ा जाएगा तब शव हटाया जाएगा।
करीब ढाई घंटे तक लगे इस जाम में हुल्लापुर तक कई वाहन फंसे रहे। कई वाहन हुल्लापुर से होते हुए अल्हागंज की ओर निकलते रहे। सीओ जलालाबाद अजय राय ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर शाम पांच बजे जाम खुला।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राकेश की मौत से बेटे अजय, विनय, अमित और अनुज का रो-रोकर बुरा हाल है। अनुज ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

अल्हागंज थानाक्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के पास बरेली फर्रूखाबाद हाइवे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें