शाहजहांपुर। शाहजहांपुर और ददरौल विधानसभाओं के लिए नियुक्त किये गए चुनाव प्रेक्षक राजेश कुमार मंझू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप आदर्श आचार संहिता व कोरोना महामारी संबंधित सभी नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।
उन्होंने आम जनता के लिए अपना दूरभाष नंबर 9580429073 जारी करते हुए कहा कि कोई भी चुनाव संबंधित कोई बात, शिकायत, सुझाव, मोबाइल नंबर पर दोपहर साढ़े तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक दे सकता है। चुनाव प्रेक्षक ने कहा कि इसके पीछे उद्देश्य जनपद में विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए आम जनमानस को भी जोड़ना व चुनाव को सकुशल संपन्न कराना है। चुनाव समय अवधि में उनका निवास रिलायंस गेस्ट हाउस, रोजा में रहेगा।