फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार के पारस ब्रिक फील्ड पर लगाया गया पांच लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। नगर के गोला रोड स्थित पारस ब्रिक फील्ड पर दो साल से बिना रायल्टी जमा किए खनन कराने पर जिला खनन अधिकारी कृष्ण गोपाल मौर्य ने पांच लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी कृष्ण गोपाल मौर्य ने बताया कि ईंट भट्ठों पर खनन के मामले को लेकर समय समय पर जांच का क्रम चलता रहता है। इसी जांच के क्रम में पता लगा कि खुटार के पारस ब्रिक फील्ड के स्वामी दो वर्ष से बिना रायल्टी जमा किए खनन करके ईंट भट्ठे को संचालित कर रहे थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ पांच लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। जिले के अन्य भट्ठों की रॉयल्टी की जांच की जा रही है। इस संबंध में भट्ठा स्वामी गुरपाल सिंह ने बताया कि किसी कारण वश रॉयल्टी जमा नहीं हो सकी थी। खनन विभाग की ओर से जो जुर्माना लगाया गया है उसे सोमवार को जमा करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें