फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदागंज में महिला ने फंदे पर लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के मकरंदापुर गांव निवासी सर्वेश की पत्नी राजकुमारी रविवार शाम फंदे से लटक गई। खेत से घर पर लौटे बेटे को मां का शव फंदे से लटकते मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर में सर्वेश अपने 14 वर्षीय पुत्र हिमांशु और दिव्यांशु के साथ खेत पर गया था। घर में राजकुमारी अकेली थी। इस बीच कमरे के अंदर जाकर उसने रस्सी का फंदा बनाया और लटक गई। शाम करीब पांच बजे हिमांशु वापस आया तो घर सुनसान था। वह कमरे के अंदर पहुंचा तो वहां राजकुमारी को फंदे पर लटका देखकर चीख पड़ा। रोते हुए तुरंत खेत पर पहुंचा और सर्वेश को पूरी जानकारी दी। कुछ देर में सर्वेश व गांव के अन्य लोग घर में पहुंच गए। शव को फंदे से उतारा गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा भरा। पुलिस के मुताबिक, सर्वेश की शादी को 18 वर्ष हो चुके हैं। फंदे से लटकने का कारण परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें