फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: शाहजहांपुर में तेज हवा से गिरी पक्की दीवार, मलबे में दबकर पिता-पुत्र की मौत

Thu, 08 Feb 2024 09:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दर्दनाक घटना हुई। बृहस्पतिवार को धूप सेंक रहे पिता-पुत्र के ऊपर दीवार गिर गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। बताया गया कि तेज हवा के कारण दीवार गिरी है। 
विज्ञापन
दीवार गिरने के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर रसकूपा में बृहस्पतिवार को धूप सेंक रहे पिता-पुत्र के ऊपर तेज हवा के चलते पक्की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से दिव्यांग परमानंद (25) की मौके पर मौत हो गई। उनके पिता प्रेमपाल (50) ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिता-पुत्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को काफी तेज हवा चल रही थी। दोनों पैरों से दिव्यांग परमानंद अपने पिता प्रेमपाल के साथ घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। तभी तेज हवा के झोंके से मकान की पक्की दीवार गिर पड़ी। मलबे के नीचे पिता-पुत्र दब गए। दीवार गिरने की जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। 

काम की खबर: इस जिले के 7.99 लाख परिवारों को मिलेगा मोटा अनाज, जानिए कब से बंटेगा राशन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। हादसे में दिव्यांग परमानंद की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल प्रेमपाल को तुरंत ही राजकीय मेडिकल कॉलेज के लाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर कांट थाना प्रभारी दुर्गाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर है परिवार
प्रेमपाल के परिवार में बेटा परमानंद उर्फ टिंकू, वीरेश व अमित व बेटियां ऊषा, सुमन हैं। खेती नहीं होने के चलते पट्टे पर खेत लेकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार को पिता-पुत्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्रेमपाल की पत्नी जयदेवी पति व बेटे का शव देखकर बेहोश हो गईं। परिवार के अन्य सदस्य भी बिलख पड़े। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। राजस्व विभाग की टीम ने भी मौका-मुआयना किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें