आरोप है कि हरवीर पक्ष के लोगों ने रामशंकर को लाठियों से पीट-पीट कर बेदम कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामशंकर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सीओ जलालाबाद अजय राय भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंचे और जानकारी की।