बदायूं में अधिवक्ताओं ने फूंका पुतला
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं में बार काउंसिल के आवाह्न पर अधिवक्ताओं ने सहसवान और बिल्सी में सरकार का पुतला दहन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सहसवान में पुतला दहन के बाद दो मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद जुलूस की शक्ल में अधिवक्ता तहसील में पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस मौके पर बार के अध्यक्ष महावीर सिंह यादव, महासचिव सत्यवान सिंह, मजहर अली, जावेद, रामभरोसे मौर्य, आसिम अली, अतर सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।