शाहजहांपुर के वीडीएफ स्कूल में ईद मनाते बच्चे । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लीड कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे सोमवार को अपने घर से पारंपरिक परिधान पहनकर पहुंचे। बच्चों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद उल फितर के उपलक्ष्य में कव्वाली का आयोजन किया गया। स्कूल बच्चों ने ही कव्वाली प्रस्तुत की। भर दो झोली मेरी...,अल्लाह हू अल्लाह हू..., लाज मेरी पत रखियो बला झूले लालन...आदि से शमां बांध गया।
स्कूल निदेशक मोहम्मद जमाल व प्रधानाचार्या तराना जमाल ने बच्चों को ईद का त्योहार मनाने को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर फैजान, महक फातिमा, सानवी शर्मा, अजीरा फातिमा, कीरत फातिमा, वरिष्ठ, सुमैरा, कुलसुम आदि मौजूद रहे।
वीडीएफ कॉन्वेंट स्कूल में ईद मनाई गई। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने प्रतिभाग किया। कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों ने चार्ट प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा एक के छात्रों ने गिलीटर शीट से चांद-सितारे बनाए। एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। प्रधानाचार्य प्रीति आनंद, शिक्षिका सदफ खान, शमा फातिमा, ममता, रूचि राठौर, कुसुम, बबिता, शैलजा, वाल्सा आदि मौजूद रही।
शाहजहांपुर के लीड कॉन्वेंट स्कूल में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते बच्चे- फोटो : SHAHJAHANPUR