तिलहर में कांग्रेस नेता सलमान खुशीज्द का पुतला दहन करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद का पुतला फूंककर उनकी पुस्तक का विरोध जताया। हाईवे बाईपास चौराहे के समीप हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
जिला सह मंत्री सुरेश शर्मा पप्पू ने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने 10 नवंबर को अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या का विमोचन किया। उस किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से करने से हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। इस दौरान रेखा पाठक, अनुज मिश्रा, अनुज चौहान, सरोज शर्मा, लीलावती, रविंद्र राठौर, महेंद्र सिंह, रितेश कुमार, मीरा कश्यप, प्रेमवती आदि मौजूद रहे। संवाद