वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोविड वैक्सीनेशन के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कमान संभाली हुई है। डीएम ने बृहस्पतिवार को बहादुरपुरा, संगिनी मैरिज लॉन में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर व हयातपुरा शिव मंदिर में किए जा रहे वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचओ, एएनएम, कोटेदार आदि मौजूद थे।
जिलाधिकारी ने मौजूद सीएचओ से वैक्सीनेशन की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। सीएचओ ने जानकारी दी कि वैक्सीनेशन सुचारू रूप से चल रहा है, एएनएम व कोटेदार भी घर-घर जाकर लोगों से वैक्सीनेशन करवाने के लिए संपर्क कर रहे हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन की गति में तेजी लाई जाए। डीएम ने जनता से अपील की है कि जिनका वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, वे पास के वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच कर अपना वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। यदि वैक्सीनेशन की पहली डोज लगवा ली है तो दूसरी डोज भी लगवा लें। कोरोना वायरस से बचाव हेतु वैक्सीनेशन बहुत ही आवश्यक है। कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते रहें। मुंह पर मास्क लगाकर रखें, हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें।
दो दिन में दें बूस्टर डोज लगवाने का प्रमाणपत्र
डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी का संक्रमण अत्याधिक तेजी से फैल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत निर्वाचन कार्य में कर्मचारियों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगवाकर संबधी प्रमाण पत्र दो दिन के अंदर उपलब्ध कराएं।