छुट्टा पशु पकड़वाकर खेतों में छोड़ने का आरोप
नगर पंचायत के पूर्व सदस्य आशीष मिश्रा ने आरोप लगाया कि ईओ, बीडीओ और पशु चिकित्साधिकारी छुट्टा पशु पकड़वा कर गोशाला न भिजवाकर उनके खेतों के पास छुड़वा देते हैं। अधिवक्ता नीरज शर्मा ने कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। रामपुर कलां के विजय कुमार ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की, जिस पर डीएम ने लेखपाल को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सिल्हुआ के विमलेश अवस्थी ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व जमीन खरीदी थी। जमीन पर उनका कब्जा है और बाउंड्रीवाल है। चार माह पूर्व कुछ लोगों ने दीवार गिरा दी और जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। कई शिकायतें कीं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आज भी प्रार्थनापत्र दिया है। डीएम ने कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
मौलाना शहाबुद्दीन बोले: पाकिस्तान को भी भारत में शामिल कर लेना चाहिए; PoK पर सीएम योगी के बयान का समर्थन
रामपुर कलां के विजय कुमार ने बताया कि खेत के पास में रास्ता और बंजर भूमि है, जिस पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण कर रखा है। शिकायत पर कई बार पैमाइश हो चुकी है, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हट सका है। अब कार्रवाई की उम्मीद है।
नवाजपुर विपिन सिंह ने बताया कि मेरे मकान के पास हैंडपंप लगा है, जो खराब है। रिबोर कराने के लिए कई बार मांग की, लेकिन दूसरा हैंडपंप सही बताकर निस्तारण रिपोर्ट लगा दी गई। उनके घर के पास लगे हैंडपंप की जांच तक नहीं की गई। डीएम से शिकायत के बाद हैंडपंप सही होने की उम्मीद है।