फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-योगी की तस्वीरों वाले आवश्यक वस्तुओं के पैकेटों का थमा वितरण

विज्ञापन
शाहजहांपुर के गोविंदगंज में बंद रही राशन की दुकान । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही रविवार से उचित दर दुकानों पर चना, खाद्य तेल, नमक आदि आवश्यक वस्तुओं का वितरण रुक गया। दरअसल, राशनकार्ड धारकों को ये सभी वस्तुएं अभी तक ऐसे पैकेट में उपलब्ध कराई जा रही थीं, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें छपी हैं। कोटेदारों को इन वस्तुओं की खेप पहले ही भेजी जा चुकी हैं, लेकिन अब उनका वितरण आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार अब ऐसे पैकेटों की तस्वीरों को स्टीकर से छिपाने की योजना बनाई जा रही है, लेकिन शासन से इस बारे मेें दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न श्रेणी के 576585 राशन कार्ड जारी किए हैं। इनमें करीब 38 हजार अंत्योदय कार्डधारक और शेष सभी पात्र गृहस्थी श्रेणी के हैं। अंत्योदय कार्डधारकों को कोरोना काल के पहले से सरकारी दुकानों से खाद्यान्न और शासन से देय अन्य वस्तुएं मुफ्त मिलती रहीं, जबकि पात्र गृहस्थी परिवारों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न मुहैया कराया जाता रहा। अब पात्र गृहस्थी और अंत्योदय श्रेणी के कार्डधारकों को सस्ते खाद्यान्न के साथ नमक, चना, खाद्य तेल भी प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत मुफ्त दिया जाने लगा है। गत दो माह से कार्डधारकों को मोदी और योगी के चित्र वाले थैलों में गेहूं-चावल दिया जा रहा था।
बीते माह से केंद्र सरकार ने एक किलो की पैकिंग में नमक, चना और खाद्य तेल का मुफ्त वितरण भी शुरू करा दिया। जनवरी माह में वितरण के लिए कोटेदारों को इन वस्तुओं का आवंटन कराया जा चुका है, लेकिन इन सभी वस्तुओं का वितरण शुरू भी नहीं हो पाया कि बीते दिन आचार संहिता लागू हो गई। चूंकि, निर्वाचन आयोग ने नेताओं की तस्वीरों वाले खाद्य वस्तुओं के पैकेट बांटने पर रोक लगा दी है। इसलिए शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश कोटेदारों ने दुकानें बंद रखीं। अधिकारियों का कहना है कि सभी वस्तुओं के वितरण को शासन से दिशा निर्देश मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

जिन कोटेदारों को पैकेट के बजाय चना का खुला आवंटन किया है, उन्होंने कार्डधारकों को वितरण भी किया है। समस्या तेल के वितरण में ज्यादा आएगी क्योंकि उसे लेने के लिए कार्डधारकों को अपने साथ कोई बर्तन, बोतल आदि लानी होगी। पैकेट पर नेताओं की तस्वीरें छिपाने के लिए उन पर सादे स्टीकर चिपकाने की योजना बनाई जा रही है। शहर में लगभग 250 उचित दर दुकानें हैं, लेकिन अधिकांश दुकानों पर इसी समस्या के कारण आवश्यक वस्तुओं का वितरण नहीं हो सका। अभी गेहूं-चावल का आवंटन भी प्राप्त नहीं हुआ है। इन सभी वस्तुओं का 15 जनवरी तक वितरण होना है। इसलिए तब तक इस समस्या का समाधान खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन

-ओमहरि उपाध्याय, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें