फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर दिया धरना

विज्ञापन
शाहजहांपुर के विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे विद्युत संविदा मजदूर संगठ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्युत निगम मेें कार्यरत संविदा श्रेणी के तकनीकी कर्मचारियों ने लंबित वेतन के भुगतान और सुरक्षा उपकरण दिए जाने आदि की मांगें अधिकारियों के स्तर से अनसुनी किए जाने के विरोध में शनिवार को विभाग के वृत्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारी अधीक्षण अभियंता जितेंद्र बहादुर सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर मांगों का निस्तारण जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन

धरना मेें जनपद के विभिन्न विद्युत वितरण खंडों से जुड़े तमाम संविदा कर्मचारी शामिल रहे। इस मौके पर उन्होंने सभा करके लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों के अड़ियल रवैये की भर्त्सना की। बाद में अधीक्षण अभियंता से वार्ता करते हुए संगठन के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल ने कर्मचारियों की बिंदुवार समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन के आदेशानुसार वेतन भुगतान प्रत्येक माह की एक से सात तारीख तक होना चाहिए, लेकिन कई बार अनुरोध करने के बाद भी वेतन देर से दिया जाता है।
ज्ञापन में हर माह के पहले सप्ताह तक वेतन भुगतान कराने, दिसंबर माह के वेतन का भुगतान शीघ्र कराने, प्रत्येक उपकेंद्र पर लाइन कार्य के लिए सीढ़ी, सुरक्षा किट, रबर के दस्ताने, सेफ्टी बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर विभाग स्तर पर इलाज की व्यवस्था कराने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। पदाधिकारियों ने वेतन भुगतान मेें देरी होने पर कार्य बहिष्कार शुरू कर देने की चेतावनी दी। धरना-प्रदर्शन में मोहम्मद रफी, अशोक कुमार सक्सेना, मोहम्मद उस्मान, पुलकित त्रिवेदी, शकील अहमद, दीपक शर्मा, अमित शुक्ला, मनीष सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें